हजारीबाग: भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) गोरिया करमा, बरही,हजारीबाग में प्रमंडल स्तरीय किसान मेला सा प्रदर्शनी कार्यशाला 2025 का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग मंत्री, झारखंड सरकार श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की शामिल हुई।इस मौके पर उन्होंने किसानों को नवीनतम तकनीक से खेती करने पर जोर दिया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के कृषि संबंधी स्टॉल के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ हीं किसान समृद्धि योजना मार्गदर्शिका नामक पुस्तक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि,सरकार पूरी ऊर्जा के साथ किसानों के हित के लिए कार्य कर रही है, जल्द ही बेहतर परिणाम देखे जा सकेंगे। उन्होंने कई लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया। इसके पूर्व कृषि मंत्री, का कृषि अनुसंधान केंद्र डेमोटांड़, हजारीबाग में उनका स्वागत किया। हजारीबाग में भूमि संरक्षण अनुशंसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र डेमोटाड का आज निरीक्षण कर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा ”वैज्ञानिक तरीके से किसान खेती कैसे कर सकते है इसका ये केंद्र जीवंत उदाहरण है.इसे आदर्श कृषि पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करना होगा, ताकि देश भर के किसान यहां आने के लिए इच्छा जाहिर कर सके”




