झारखण्ड : 28 जनवरी से 14 फरवरी तक उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित 38वें नेशनल गेम्स में झारखंड ने 7 स्वर्ण, 6 रजत और 12 कांस्य सहित कुल 25 पदक जीते. 38 वें नेशनल गेम्स में झारखंड को गौरवान्वित करने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए अब झारखंड सरकार ने पुरस्कार की घोषणा की है। मुख्यमंत्री झारखंड एवं विभागीय मंत्री, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवाकार्य विभाग झारखंड के नेतृत्व में खेल सचिव एवं खेल निदेशक कि ओर से सभी पदक विजेताओं को नकद पुरस्कार सम्मान के रूप में 1.65 करोड़ रुपये आवंटित करने की मंजूरी दी गई है।




