मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने 1996 से बंद बेकन फैक्ट्री का किया औचक निरीक्षण, फैक्ट्री को रिवाइव करने के लिए CM सोरेन से भी चर्चा

0
Shilpi Neha Tirkey

झारखण्ड : कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने आज मंगलवार को रांची के कांके में 1996 से बंद बेकन फैक्ट्री का औचक निरीक्षण किया.मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि ब्यूरोक्रेट्स के भरोसे हर चीज को छोड़ा नहीं जा सकता है. इस फैक्ट्री के शुरू होते ही सूकर पालन से जुड़े लोगों को लाभ होगा. सूकर पालकों के व्यवसाय में बढ़ोत्तरी होगी।इस बंद फैक्ट्री को रिवाइव करने के लिए CM हेमंत सोरेन से भी चर्चा हुई है। इसके अलावा मंत्री ने क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र और बत्तख प्रजनन प्रक्षेत्र होटवार की हालत देख कर यहां बनाए गए शेड की गुणवत्ता बेहतर नहीं होने से संबंधित अधिकारियों को फटकार भी लगाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here