हजारीबाग: मनीष जयसवाल ने 101 बेटियों का किया कन्यादान

0
Manish Jaiswal

हजारीबाग:सांसद सामूहिक विवाह उत्सव-2025: रविवार को “सांसद सामूहिक विवाह उत्सव” कार्यक्रम में शामिल होकर हजारीबाग सासंद मनीष जायसवाल ने 101 बेटियों का कन्यादान करते हुए 101 जोड़ों की शादी करवाई। हजारीबाग सांसद मनीष जयसवाल ने 101 गरीब जरूरतमंद असहाय जोड़ों का सामूहिक विवाह करवाया। सांसद ने कहा पिछले वर्ष हमने 25 जरूरतमंद जोड़ों का विवाह बड़े धूमधाम और भव्यता के साथ संपन्न कराया थाl इस बार, भगवान और आप सभी जनता जनार्दन के आशीर्वाद से, मैंने सामाजिक सहयोग से एक बड़ा संकल्प लिया और इस वर्ष 25 से बढ़ाकर 101 जोड़ों का विवाह कराया। बड़ी बात यह भी है कि यहां एक दूल्हा BMW कार से बाराती लेकर पहुंचा था जिसे देख लोग अचरज में थे। वहीं बाकी के सारे दूल्हे 100 अलग-अलग गाड़ियों से बाराती लेकर पहुंचे थे। इस सामूहिक विवाह के साक्षी हजारों की संख्या में लोग और गणमान्य लोग हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here