रांची: लम्बित दाखिल खारिज वादों के निष्पादन हेतु शिविर का आयोजन, लोगों ने जिला प्रशासन को किया धन्यवाद

0
Ranchi dc

रांची: आज रांची जिलान्तर्गत विभिन्न अंचलों (अनगड़ा, अरगोड़ा, बड़गाई, बेड़ो, बुण्डू, बुढमू, चान्हो, हेहल, ईटकी एवं नगड़ी) में लम्बित दाखिल खारिज वादों के निष्पादन हेतु शिविर का आयोजन किया गया। आज हर अंचल में 10 डिसिमल तक के लंबित मामलों के जल्द निष्पादन के लिए जिलास्तरीय वरीय पदाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।इस शिविर से लोगों के लंबित दाखिल ख़ारिज का त्वरित निष्पादन किया जा रहा है। लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here