झारखण्ड :76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सीएम हेमंत सोरेन ने दुमका के पुलिस लाइन में राष्ट्रध्वज फहराया। वहीं कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में गांडेय विधयाक कल्पना सोरेन ने झंडोत्तोलन किया। सीएम सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। सीएम सोरेन ने कहा प्रकृति की गोद में बसे संथाल परगना की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं वीर सपूतों की बलिदानी भूमि से मैं, समस्त झारखंड वासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देता हूं और आप सब का हार्दिक अभिनन्दन करता हूं।




