रांची : दिनांक-11.01.2025 को हिन्दपीढ़ी की वो लड़कियों घर से आधार कार्ड सुधारने के लिये मंगल टावर कांटाटोली निकली थी। इसके बाद करीब 1:30 बजे लड़की के द्वारा अपने पिताजी को कॉल करके बतायी कि कुछ लोग उनके साथ लूटपाट कर रहे हैं और इसके बाद उनका मोबाईल स्वीच ऑफ हो गया था। इस पर चसके परिवार वालों के द्वारा अपहरण की आशंका जताते हुए हिन्दपीढ़ी थाना में कांड दर्ज कराया गया था।जिसके बाद SSP द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर, रांची के नेतृत्व में एस०आई०टी० टीम का गठन किया गया था, जिसमें पुलिस उपाधीक्षक, कोतवाली एवं अन्य पदाधिकारी शामिल थे। जांच में पता चला कि दोनों लड़कियों मंगल टावर के पास से एक अल्टो कार में एक लड़का के साथ बूटी मोड, ओरमांझी, सिकीदीरी होते हुए चितारपुर गयी और वहीं से कोडरमा, वाराणासी होते हुए ट्रेन से कर्नाटक गयी। इसके बाद पुलिस उप-महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची द्वारा कर्नाटक के ए०डी०जी० एवं पुलिस अधीक्षक, कोप्पल से सहयोग का अनुरोध किया गया। उनके सक्रिय सहयोग से अपह्त दोनों लड़कियों को बरामद किया एवं मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
इसके बाद सभी को हवाई मार्ग के द्वारा राँची लाया गया। इसके बाद सभी से पूछताछ करने पर बताया कि ये सभी लोग पूर्व परीचित है और बड़ी बहन रहनुमा परवीन और बरामद लड़का मो० इस्माईल पिता जहाँगीर पाषा, पता रायचूर, कर्नाटक के बीच प्रेम प्रसंग का संबंध है। दोनों आपस में शादी करना चाहते हैं। इसी कारण से घर से भाग गये थे और अपनी छोटी बहन दोनों को सहयोग करने के लिए ये साथ में भाग गयी थी। इन दोनों लड़कियों से पुछ-ताछ करने पर वे स्पष्ट कुछ भी नहीं बता पा रही है लेकिन ये स्वीकार की है कि दोनों को ये लड़के के बहकावे में घर से निकल गयी थी। आगे दोनों बहनों को घर से भागाने में कुछ और लोग भी सहयोग किये थे। उनको भी गिरफ्तार किया गया।पुलिस के गहन अनुसंधान में उजागर हुआ कि लड़कियों को लेकर मुख्य अभियुक्त मो० इस्माईल का पुलिस के द्वारा लोकेसन ट्रेस न हो इसलिए फोन एवं सीम को तोड़कर फेक दिया गया था तथा नए मोबाईल में बिना सीम डाले रेलवे स्टेशन एवं सहयोगियों के द्वारा उपलब्ध कराये गये वाई-फाई नेटवर्क का उपयोग करते थे। मामले में गिरफ्तार लोगों में मो० इस्माईल (उम्र 24 वर्ष) , जुनैद आलम (उम्र 20 वर्ष),मजहर आलम उर्फ हड़बड़ (उम्र 25 वर्ष),इमरान खान (उम्र 20 वर्ष ), कासिंद फिरोज (उम्र 25 वर्ष)शामिल हैं.




