आज रांची में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री किशन रेड्डी ने सीएम सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान वरिष्ठ पदाधिकारियों संग उनकी विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इससे पहले झारखंड के 2 दिवसीय दौरे के अंतर्गत रांची पहुंचे केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष किशन रेड्डी ने मिडिया से बात करते हुए कहा, “झारखंड के सभी भाई-बहनों को भारत सरकार के कोयला मंत्रालय की ओर से मैं हृदय से अभिनंदन करना चाहता हूं। मैं अपने झारखंड के 2 दिवसीय दौरे के अंतर्गत रांची आया हूं। आज हमारे मंत्रालय के अलग-अलग प्रभागों की शाखाओं का मैं निरीक्षण करने वाला हूं”




