रांची : आज सीएम सोरेन द्वारा लाखों मंईयां के बैंक खाते में झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत ₹2500 की सम्मान राशि का हस्तांतरण किया गया । इस योजना के तहत ₹2,500 प्रति माह, साल के ₹30000 दिए जाएंगे ।आज 56 लाख 61 हजार 791 माता-बहनों के बैंक खाता में ₹1415.44 करोड़ का हस्तांतरण किया गया।झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत उत्तरी छोटानागपुर को ₹500.81, दक्षिणी छोटानागपुर को 230.35, पलामू प्रमंडल को 190.01, संताल परगना को 320.87 एवं कोल्हान प्रमंडल को ₹173.38 करोड़ की सम्मान राशि माता-बहनों को प्रदान किया गया।सीएम सोरेन ने कहा आज के इस भौतिकवादी युग में यह चिंता का विषय है।कई नियम-कायदे बने, लेकिन ना गरीबी दूर हुई और ना ही महिलाओं का सशक्तिकरण ही हो पाया।भारत को विश्व गुरु बनाने संकल्प लोग लेते हैं। वहीं देश की आधी आबादी विकास से कोसों दूर हो तो देश और राज्य कैसे विकास कर सकता है।




