हाईकोर्ट ने सीएम सोरेन को दिया 4 सप्ताह का समय

0
CM Soren

झारखण्ड : ईडी के समन की अवहेलना से जुड़े मामले में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन द्वारा उनके खिलाफ रांची के एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही कार्यवाही को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। हाईकोर्ट में शुक्रवार को सोरेन की याचिका पर सुनवाई हुई।इस मामले में ईडी की ओर से दाखिल जवाब पर प्रतिउत्तर के लिए हेमंत सोरेन की तरफ से समय देने का आग्रह किया गया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। हाईकोर्ट ने सोरेन को चार हफ्ते में प्रतिउत्तर दाखिल करने का निर्देश दिया है। बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन ने ED द्वारा दर्ज शिकायतवाद को निरस्त करने का आग्रह किया है। उनका तर्क है जिस समन की अवहेलना का आरोप लगाया जा रहा है, उसका उन्होंने जवाब दिया था और वह समन लैप्स हो गया था। इसके बाद नए समन पर वे ED के समक्ष पेश भी हुए और समन का अनुपालन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here