जयराम महतो समेत सात नामजद पर मामला दर्ज,रंगदारी मांगने व सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप

0
Jairam Mahato

झारखण्ड : बेरमो अनुमंडल स्थित डुमरी विधायक जयराम महतो समेत सात नामजद पर मामला दर्ज हुआ है.सीसीएल के सुरक्षा पदाधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने चंद्रपुरा थाने में केस दर्ज कराया है।जयराम महतो और उनके कार्यकर्ताओं पर रंगदारी पूर्वक अवैध रूप से कब्जा करने, सरकारी काम में बाधा डालने तथा क्वार्टर में रखे गए सामान की चोरी करने का आरोप लगाया गया है.बताया जा रहा है कि जयराम महतो के समर्थकों ने सीसीएल क्वार्टर पर जबरन कब्जा कर लिया था. बुधवार की रात एक बजे पुलिस जब क्वार्टर को खाली कराने और उसमें बंद प्रशिक्षु कर्मियों को छुड़ाने पहुंची तो विधायक जयराम महतो आधी रात को बेरमो पहुंच गए और वहां पहुंचकर पुलिस वालों से भिड़ गए.जयराम महतो दो बजे रात में सेन्ट्रल कॉलोनी पहुंचे और सीसीएल ढोरी क्षेत्र में क्वार्टर लेने पर अड़े रहे.अब जयराम महतो ने एक्स पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने कहा ”आइए माननीय SDM, SDPO बेरमो। इन माफियाओं का आदत है, दिलेर नेताओं के खून पीने की। 2007 में सांसद सुनील महतो का खून पिया था। उनकी प्यास जाग चुकी है।अफसोस इस बार उनको विधायक का खून पीने का अवसर मिल जाएगा। जयराम महतो अपनी गर्दन सिर पे सजा के तैयार है। आइए, स्वागत है, मकोली बेरमो में।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here