झारखंड:राजस्थान के प्री बजट मीटिंग में वित्त मंत्री ने रखा 1.36 लाख करोड़ का मामला, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन को लेकर भी रखी मांग

0
Finance Minister Radhakrishna Kishore

झारखंड: राजस्थान के जैसलमेर में वित्तीय वर्ष 2025-26 के केंद्रीय बजट को लेकर बुलायी गयी प्री-बजट मीटिंग में झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने झारखण्डियों का बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ मांग उठाया.मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बताया कि कोल-रॉयल्टी के 2900 करोड़, कॉमन कॉज के 32 हजार करोड़ और भूमि मुआवजा का एक लाख एक हजार 142 करोड़ रुपये यानि कुल 1.36 लाख करोड़ रुपये केंद्र पर बकाया है.श्री किशोर ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से झारखंड जैसे पिछड़े राज्य में विकास और कल्याणकारी योजनाओं के लिए बकाया का भुगतान जल्द किया जाए इसके लिए आग्रह किया.वित्त मंत्री श्री किशोर ने झारखंड के लिए नये प्रोजेक्ट की मांग के साथ ही कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और यातायात की सुगमता के लिए कनेक्टिविटी बढ़ाने की मांग रखी.प्री-बजट बैठक में कश्मीर के मुख्यमंत्री, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, बिहार के डिप्टी सीएम सहित देशभर के वित्त मंत्री और पदाधिकारी शामिल रहे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here