झारखण्ड : कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने डीजीपी अनुराग गुप्ता को पत्र लिख कहा है कि राज्य के किसानों द्वारा गाय, बैल, बकरी एवं अन्य पालतू जानवरों की खरीद ब्रिकी के लिए निरंतर निकटतम बाजार ले जाने के दौरान उनसे पुलिस द्वारा अवैध वसूली की जाती है, जिससे भयभीत ग्रामीण किसान पशुपालन करने की दिशा में आगे नहीं बढ़ पाते हैं। अतः पशुपालक किसानों को पशुओं के क्रय-विक्रय हेतु बाजार/हाट जाने के क्रम में स्थानीय पुलिस द्वारा अवैध वसूली पर रोक लगाने हेतु आवश्यक निर्देश दिया जाय। बता दें कि 18 दिसंबर को मंत्री खूँटी के जलटंडा पशु बाजार में किसानों से मिली तथा उनकी समस्याओं को समझा था। किसानों ने बताया था कि खेतिहर पशुओं को बाजार तक लाने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है.इस पर मंत्री ने आश्वासन दिया था कि इस पूरी प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए जल्द ही SOP जारी की जाएगी.




