सदन के अंदर jssc cgl मुद्दे पर छात्रों की आवाज बने जयराम महतो

0
Jairam Mahato

Jharkhand : नाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक रबींद्रनाथ महतो को झारखंड विधानसभा का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।झारखंड के छठे विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर रबींद्रनाथ महतो को लगातार दूसरी बार चुन लिया गया है. आज सदन में डुमरी विधायक जयराम Mahto ने प्रवास और छात्रों के मुद्दे को उठाया. जयराम महतो ने कहा ”मैं एक छात्र के नाते इस विधानसभा में आया हूँ. छात्र आन्दोलन से मै पहचान बनाकर आया हूँ. मैं आपके माध्यम से सरकार को सन्देश देना चाहूँगा CGL के मामले को लेकर, झारखण्ड के लाखों अभ्यर्थी सड़कों पर हैं आप सदन से बाहर एक बार उनसे मिलें आपके ही बच्चे हैं , इस राज्य के बच्चे हैं,आप उनको संतुष्ट करें उनसे मिलें उनसे बातचीत करें, समस्या का निदान करने का प्रयास करें. मैं अपने विधानसभा के सन्दर्भ में ये कहना चाहूँगा वहां जो लोगों की समस्याएँ हैं वो मूलत: शिक्षा और प्रवास को लेकर हैं अत: हमारी मांग होगी कि शैक्षणिक हब में हमारी विधानसभा को तब्दील किया जाय और प्रवास की समस्या को हल किया जाय. कैमरून में 45 मजदूर फंसे हैं वे रोते रोते टेलीफोन किए हुए थे कि वे केवल पानी पीकर दिनचर्या को काट करे हैं.मई चाहूँगा इस विषय को गंभीरतापूर्वक लें. इसी के साथ जयराम महतो ने स्पीकर को रबिन्द्रनाथ महतो को पुन: स्पीकर चुने जाने पर बधाई दी .इसके अलावा रबिन्द्रनाथ महतो के पिता के निधन पर जयराम महतो ने शोक व्यक्त किया.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here