रांची स्थित रिम्स पहुंचकर सड़क दुर्घटना में घायल भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली तथा परिजनों से मुलाकात की।मौके पर सीएम सोरेन ने उपस्थित डॉक्टर्स को मंगल मुंडा के स्वास्थ्य की निरंतर मॉनिटरिंग और उत्तम स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने का निर्देश दिया। बता दें कि बिरसा मुंडा के परपोते का रिम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग की टीम द्वारा 4 घंटे में सफल ऑपरेशन किया गया। अभी उनकी स्थिति नाजुक है और वे वेंटिलेटर पर हैं।ज्ञात हो कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा जी का कल दिनांक 25/11/24 को खूंटी के पास एक दुर्घटना के दौरान सिर में काफ़ी गंभीर चोट लगी और उन्हें रिम्स लाया गया । इनके ब्रेन में काफ़ी गंभीर चोट लगी थी और ब्रेन के दोनों तरफ़ ब्लड क्लॉट हो चुका था और दुर्घटना के कारण काफ़ी रक्तस्राव भी हो चुका था और इन्हें तत्काल ऑपरेशन की आवश्यकता थी ।




