रांची : 28 नवंबर को सीएम के रूप में हेमंत सोरेन सहित उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर मोरहाबादी मैदान में तैयारी पूरी कर ली गई है। हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण में इस बार खास व्यवस्था की गई है। 4000 से अधिक जवान सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसे लेकर जिला प्रशासन से पुलिस प्रशासन के द्वारा मोरहाबादी मैदान में सुरक्षा के साथ-साथ शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। VIP और VVIP अतिथियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।रांची पुलिस के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह को लेकर एयरपोर्ट, होटल, सर्किट हाउस और मोरहाबादी मैदान की सुरक्षा काफी सख्त रहेगी।शपथ ग्रहण में कई राज्यों के मुख्यमंत्री सहित 10-12 VVIP अतिथियों के आने की संभावना है।इसके लिए सीएम सोरेन ने दिल्ली जाकर खुद पीएम मोदी, केजरीवाल, राहुल गाँधी जैसे दिग्गज नेताओं को न्यौता दिया है।




