झारखण्ड : धनबाद के बाघमारा से कांग्रेस प्रत्याशी जलेश्वर महतो के लिए प्रचार हेतु बाघमारा में राहुल गांधी चुनावी रैली करने पहुंचे.बाघमारा के बाद राहुल गांधी जमशेदपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया.कल की तरह आज भी झारखण्ड में राहुल गाँधी ने भाजपा पर निशाना साधा.राहुल गांधी ने कहा नरेंद्र मोदी और BJP-RSS के लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं।लेकिन.. हम संविधान की रक्षा करते रहेंगे, उन्हें संविधान को छूने तक नहीं देंगे.मैंने मोदी जी से साफ कह दिया है- आप जातिगत जनगणना को रोक नहीं सकते हैं।हम इसी संसद में जातिगत जनगणना को पास करके दिखाएंगे और आरक्षण में 50% की दीवार को तोड़ देंगे।झारखंड में हम आदिवासियों को 28%, दलितों को 12% और पिछड़े वर्ग को 27% आरक्षण देंगे।देश में करीब 50% OBC, 15% दलित, 8% आदिवासी और 15% अल्पसंख्यक वर्ग के लोग हैं।लेकिन आपको देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों के मैनेजमेंट में OBC, दलित और आदिवासी वर्ग का व्यक्ति नहीं मिलेगा।राहुल गांधी ने कहा एक बार मैंने देखा कि नरेंद्र मोदी तार के पीछे खड़े गरीब बच्चों से झिझककर मिले रहे थे।हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री गरीबों, किसानों, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों के पास जाते ही नहीं हैं।वो कभी किसी गरीब के यहां शादी में नहीं गए, लेकिन अंबानी की शादी में चले गए।इससे पता चलता है कि: वो आपके नहीं हैं, वो उनके हैं।देश सबका है। हमें मिलकर मोहब्बत, भाईचारे के साथ देश को आगे ले जाना है।क्योंकि जब नफरत, हिंसा और डर फैलता है, तब अर्थव्यवस्था ठप होती है और बेरोजगारी फैलती है।तभी हम चाहते हैं कि ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान’ खुले।हम हिंदुस्तान से नफरत मिटाने के लिए लगे रहेंगे।




