Ramgarh : विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे छापामारी अभियान मे कुजू ओ०पी क्षेत्र अंतर्गत आरा कांटा 4 नंबर में छापामारी करते हुये लगभग 38.175 लीटर विदेशी शराब/बियर जप्त किया गया एवं अग्रतर विधिसम्मत कारवाई की जा रही है। बरलंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुथरपुर मे छापामारी करते हुये लगभग 20 लीटर अवैध देशी शराब, 1.4 लीटर विदेशी शराब, शराब बनाने का उपकरण विनष्ट किया गया। पतरातु थाना क्षेत्र अंतर्गत साकुल, कोतो, रोड No.10 में छापामारी करते हुये लगभग 50 लीटर अवैध देशी शराब, 550 के.जी जावा महुआ संग्रहण के क्रम में विनष्ट किया गया।




