झारखण्ड : NDA के सीट बंटवारे में झारखंड में जदयू को जमशेदपुर पश्चिमी और तमाड़ दिया गया है। सूत्र के मुताबिक जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा के टिकट पर पूर्व मुख्यमंत्री और उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास की बहू पूर्णिमा ललित दास चुनाव लड़ेंगी। वहीं इस बार जमशेदपुर पूर्वी के बजाय जमशेदपुर पश्चिमी से जदयू के टिकट पर जमशेदपुर पूर्वी के वर्तमान विधायक सरयू राय चुनाव लड़ सकते हैं।




