बड़कागांव: ग्रामीण इलाक़ों में सड़क व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर लगातार प्रयासरत अम्बा प्रसाद

0
Amba Prasad

बड़कागांव: ग्रामीण इलाक़ों में सड़क व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर अम्बा प्रसाद लगातार प्रयासरत हैं .आज पतरातू प्रखंड के हरिहरपुर पंचायत में हरिहरपुर मुख्य पथ से रामनाथ महतो के घर तक विधायक अम्बा प्रसाद पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास करने पहुँची.इसके अलावा बड़कागांव के सुदूरवर्ती ग्राम आरासाह बगलता में हल्दीबेड़ा मुख्य पथ से दशरथ उरांव के घर तक अम्बा प्रसाद पथ निर्माण का शिलान्यास करने पहुँची. इस दौरान ग्रामीणों की बड़ी हुजूम उनके साथ उपस्थित रही जिनमें इस सड़क निर्माण कार्य से बहुत ही ज़्यादा ख़ुशी थी.उन्होंने कहा इसलिए व्यक्तिगत रूप से भी इन कार्यों में मौजूद रहती हूँ ताकि कार्य जल्दी और बेहतर तरीक़े से हो.अम्बा प्रसाद ने कहा अच्छी सड़क और उचित शिक्षा का अधिकार सबको है. राष्ट्रपिता गांधी जी ने भी समाज के आख़िरी इंसान तक बुनियादी सुविधायें मुहैया कराने की बात कही थी. उन्हीं सिद्धांतों और स्वप्नों को साकार करने के लिए मैं दिनरात तत्पर हूँ.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here