रांची:डायरिया से तीन लोगों की मौ*त,गांव में मेडिकल कैंप लगाने का निर्देश

0
vikas munda

रांची जिले के सोनाहातु के बाद तमाड़ थाना क्षेत्र के लोधमा गांव में डायरिया के कारण तीन लोगों की मौ*त हो गई. जिनमें मंगल मछुआ (53 वर्ष), उनकी पत्नी कुंती देवी (47 वर्ष) और बैशाखी देवी (41 वर्ष) शामिल हैं. परिजनों ने उनके बेहतर इलाज के लिए उन्हें रिम्स लें गये जहां डॉक्टरों ने तीनो को मृत घोषित कर दिया गया.विधायक विकास कुमार मुंडा ने मामले पर संज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन रांची को जल्द जल्द गांव में मेडिकल कैंप लगाने के लिए कहा है. विधायक विकास मुंडा आज लोधमा गांव पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मिलेंगे साथ ही गांव में स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का आश्वासन दिया गया है.


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here