झारखंड: कोडरमा से प्रारंभिक पढाई कर जवाहर नवोदय विद्यालय कोडरमा से 12वीं पढ़ कर हजारीबाग से बीटेक के बाद भागलपुर जिले के नवगछिया के सिमरा गांव के निवासी शंकर मिश्रा की पुत्री अलंकृता साक्षी को गूगल ने 60 लाख रुपये के आकर्षक पैकेज पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में नियुक्त किया है। गूगल से शानदार ऑफर मिलने से पहले, अलंकृता ने बेंगलुरु में विप्रो, अर्न्स्ट एंड यंग और सैमसंग हार्मन जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में अनुभव प्राप्त किया था। बता दें कि अलंकृता का विवाह 8 दिसंबर 2023 को बेंगलुरु में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत मनीष कुमार से हुआ था। अलंकृता का पैतृक घर नवगछिया के सिमरा गांव में है, जबकि वर्तमान में उनका परिवार झारखंड के कोडरमा जिले के झुमरी तलैया में निवास करता है।




