साहिबगंज: स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मुफ्त मच्छरदानी वितरण के नाम पर ठगों ने झारखंड के साहिबगंज में आदिवासी गांव के दर्जनों लोगों को चूना लगाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार 14 अगस्त को वाहन से 4-5 लोग गांव में पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग के एनजीओ का सदस्य बताते हुए हुए आदिम जनजाति पहाड़िया के लोगों को मुफ्त मच्छरदानी देने का झांसा दिया जाता है। जिसके बाद मुफ्त की मच्छरदानी के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई लेकिन किसी को भी मच्छरदानी नहीं दी गयी और उनके आधार कार्ड और अंगूठे का निशान लेकर टीम चली गई। अगली सुबह कुछ ग्रामीण बैंक पहुंचे तो खुलासा हुआ कि उनके बैंक से पैसे निकाल लिए गए हैं। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।




