रेड सी इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया

0
Red Sea International School

5 सितम्बर, 2024: देश के पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर, जिसे पूरे भारत में ‘शिक्षक दिवस’ के रूप में मनाया जाता है, रेड सी इंटरनेशनल स्कूल, आज़ाद बस्ती पत्थलकुदवा और रमजान कॉलोनी कांटाटोली, रांची में विद्यार्थियों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इस वर्ष, रेड सी इंटरनेशनल स्कूल ने शिक्षक दिवस पर एक नई पहल करते हुए उन सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और अपने जीवन को छात्रों को प्रेरित करने और उन्हें मार्गदर्शन देने के लिए समर्पित किया है।

इस पहल के तहत, संत पॉलस इंटर कॉलेज से सेवानिवृत्त प्रो. जनाब मोहम्मद एहसान अली साहब को इस अवसर पर सम्मानित किया गया। उन्हों ने संत पॉलस इंटर कॉलेज में अपनी सेवाएं 16 अगस्त 1980 से 5 अप्रैल 2019 तक दी। उन्हें एक पुस्तक और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मोहम्मद एहसान अली साहब ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, “जिंदगी में अगर माँ-बाप के बाद कोई दूसरा शख्स है तो वह है शिक्षक। उनकी कद्र करनी चाहिए और उनके बताए मार्ग पर चलकर आप हर मंजिल पा सकते हैं।” उन्होंने रेड सी इंटरनेशनल स्कूल में सम्मानित किए जाने पर खुशी व्यक्त की और अपने पुराने दिनों को याद किया जब शिक्षक दिवस पर उनके छात्र उन्हें सम्मानित करते थे। इसके लिए उन्होंने प्रो. जुबैरी साहब का विशेष आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान, स्कूल के कुछ प्रतिभाशाली छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया। ऑफिया अंजुम और अरफा इस्हाक़ क्लास 9, रौनक फ़िरदौस क्लास 7, अजमत शाहिर क्लास 7, मो. अनस, क्लास 7, मो. अरशद क्लास 3 ज़ोहन इलाही क्लास 1, के शाद, जिन्होंने अपनी कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था, उन्हें मोहम्मद एहसान अली साहब के हाथों से मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर बच्चों ने अपने शिक्षकों का फूल बरसाकर और फूल भेंट कर स्वागत किया। इसके अलावा, बच्चों ने कई मनोरंजन कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कक्षा प्रेप के छात्रों ने थैंक गिविंग डांस पेश किया, क्लास 6, 7 और 8 के छात्रों ने एकलव्या और गरु द्रोणाचार्यका नाटक पेश किया। कक्षा प्री नर्सरी और नर्सरी छोटे छोटे बच्चों ने भी अपने टीचरों को डांस और आर्ट से खूब प्रभावित किया। के वासी ने गाना गाया, और कक्षा 2 की छात्राओं ने समूह नृत्य कर सभी का दिल जीत लिया।इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों जिसमें तमन्ना, सना ,सादिया, अतिका,किरण, सुचिता, मनाउवर,खुशनुमा, नाज़, सदफ,चंदा,शजरा, नीलू, फरहत,कशिश,आदि की सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य श्रीमती सोनी, अतिक़ा समेत अन्य शिक्षिकाएं भी मौजूद रहीं जिन्हे सम्मानित बच्चो ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here