मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पांजनपहाड़ी, जामा, दुमका में आयोजित झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के संताल परगना प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम में दुमका, देवघर, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़ एवं जामताड़ा की 7 लाख 32 हज़ार 906 बहन- बेटियों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से सम्मान राशि हस्तांतरित कर बड़ी सौगात दी।सीएम हेमंत सोरेन ने आज कहा इतना उत्साह, इतना उमंग इस योजना में जैसा देखने को मिल रहा है पहले कभी देखने को नहीं मिला। पूर्व में कई कार्यक्रम हम लोगों ने आयोजित किए हैं लेकिन इस योजना में राज्य भर में लोगों के बीच अलग उत्साह देखने को मिल रहा है, जो अद्भुत है।इससे पूर्व यह हम देखते भी कैसे? क्योंकि राज्य की आधी आबादी के बारे में जो व्यक्ति सोचेगा, वही यह उत्साह देख सकता है। आपका यह उत्साह मुझे हर चुनौती से लड़ने की ताकत देता है। आप सभी के स्नेह और आशीर्वाद के साथ हमने पूर्व में कई चुनौतियों का सामना किया और यहां के आदिवासी-मूलवासी, पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक के लिए लगातार काम किया है।झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत हर बहन को हर माह ₹1000 यानी हर साल ₹12000 की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। हमने संकल्प लिया है, आगामी चुनाव के बाद हर घर में 1-1 लाख रुपया पहुंचाया जाएगा.सीएम हेमंत सोरेन कहते हैं पूर्व में मुंह की खाने के बाद विपक्ष के लोग एक फिर से सरकार को तोड़ने में लगे हैं। पूर्व में इन लोगों ने पूरे देश के लोगों को बेवकूफ बनाने का काम किया। यह लोग हिंदू-मुस्लिम, सिख-इसाई कर समाज को तोड़ने की राजनीति करते रहे। परिणाम यह हुआ कि लोकसभा चुनाव में भगवान श्रीराम ने देश के चुनाव और अयोध्या में भाजपा को आईना दिखा दिया। हालत यह है कि आज केंद्र सरकार बैसाखी पर चलने को मजबूर है।हम लोग वर्षों से कहते हुए आये हैं कि कैसे लेंगे अधिकार- लड़ कर लेंगे अधिकार! यही कारण रहा आज राज्य का 1 लाख 36 हजार करोड़ बकाया हमने मांगा है। यह लोग हमें अधिकार कैसे नहीं देंगे? खनिज हमारे खेत से निकलेगा और मुआवजा हमें नहीं मिलेगा? यह सब नहीं चलेगा। राज्य में खनन कंपनियों को स्थानीय लोगों को अधिकार देना होगा। नौकरी दो, मुआवजा दो, नहीं तो यहां से चले जाओ।राज्य सरकार 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली भी दे रही है। बिजली का पुराना बकाया होने से उसमें ब्याज भी जुड़ जाता है। आपकी सरकार पहले चरण में गरीबों का जो बकाया है, जो इनकम टैक्स पे नहीं करता है उसका सारा बकाया माफ करने का काम करेगी। बहुत जल्द इस पर आगे बढ़ेंगे।


