पलामू पुलिस ने कल भारत बन्दी के दौरान पाकिस्तान जिन्दाबाद का नारा की वायरल वीडियो को फेक बताया है .पुलिस कहती है दिनांक –21.08.24 को एस0सी0 एस0टी0 आरक्षण को लेकर भारत बन्द का आवाहन किया गया था। एक विडियो वायरल किया जा रहा हैं कि जिसमे कुछ लोगो द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि पाटन थाना अन्तर्गत किशुनपुर चॉक के पास बन्दी के दौरान पाकिस्तान जिन्दाबाद का नारा लगाया गया हैं। उक्त घटना का सत्यापन किया गया जिस संबंध में किशुनपुर चौक पर ड्युटी में तैनात पदाधिकारी द्वारा उक्त विडियो के संबंध मे पुछा गया तब उनके द्वारा बताया गया कि बन्द के दौरान हर वक्त वही पर तैनात थे। बन्द करने वाले लोगों द्वारा पाकिस्तान जिन्दाबाद या कोई आपतिजनक शब्द का उपयोग नहीं किया गया हैं। आपसी भाईचारा एवं सौहाद्र बिगाडने के लिये EDITED विडियो वायरल किया जा रहा हैं। पलामू पुलिस (पाटन थाना) आम जनता से अपिल करती हैं कि उक्त विडियो पर ध्यान न देते हुये आपसी सौहाद्र एवं भाईचारा बनाये रखे।




