जल्द ही राज्यपाल संतोष गंगवार बन जाएंगे झारखंड के मतदाता, के. रवि कुमार ने की मुलाक़ात

0
Santosh Gangwar

रांची : झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने आज राजभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की है. के. रवि के साथ रांची विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार भी पहुंचे जिन्होंने राज्यपाल का नाम झारखंड की मतदाता सूची में स्थानांतरित करवाने हेतु उनसे फॉर्म 8 भरवाया. इस प्रकार मतदाता सूची में नाम स्थानांतरण की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की गयी.अब जल्द ही उनका नाम रांची विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज होने के बाद राज्यपाल संतोष गंगवार झारखंड के मतदाता बन जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here