जमशेदपुर बोड़ाम थाना क्षेत्र में 26 जून को रात में लगभग 11:00 बजे कुछ अज्ञात अपराधियो के द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था. आज जमशेदपुर पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस ने उनके पास से डॉक्टर से हुई मोबाइल और पैसे लूटकांड में अपराधियों ने लूटा था वो और उनके साथ और 8 मोबाइल जब्त किए गए हैं.यह जानकारी जमशेदपुर एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस वार्ता में बताया पुलिस ने बताया की पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले थे.उसके आधार पर छानबीन की जा रही थी.छानबीन के दौरान सभी अपराधी पकड़े गए.पुलिस ने बताया की 7 अपराधी को गिरफ्तार किया गया है और सभी से पूछताछ की जा रही है.इन अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.




