खूंटी पुलिस ने अफीम, ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर खूंटी पुलिस ने करवाई करते हुए 15 करोड़ के माल के साथ 5 तस्करो को गिरफ्तार किया है.पुलिस ने उनके पास से 2.475 किलोग्राम ब्राउन शुगर, 6.640 किलोग्राम अफीम ,15 करोड़ रुपए , 5 पीस मोबाइल, एक क्रेटा कार और ब्राउन शुगर बनाने में लगने वाले दर्जनों सामग्री बरामद की है.यह छापामारी ssp के निर्देश पर डीएसपी वरुण रजक के नेतृत्व में किया गया . छापेमारी की टीम तमाड़ मुख्य मार्ग पर हुंठ के अफीम तस्करों के गाड़ी का इंतजार का रहे थे. कुछ ही देर में अफीम तस्कर चार पहिया वाहन के साथ आये और बातचीत करने लगे पुलिस ने तभी मौका पाकर अफीम और ब्राउन शुगर तस्करों को पकड़ लिया.पुलिस ने कार से 3 तस्करो को गिरफ्तार किया उन्होंने बताया की हमलोग अनगड़ा थाना के पास स्थित उमेश दांगी के घर में रहकर अफीम से ब्राउन शुगर बनाने का काम करते है. तस्करो द्वारा बताये गए जगह पर पुलिस पहुंची तब पुलिस ने वह से पुलिस ने अफीम, ब्राउन शुगर, पैसा, ब्राउन शुगर बनाने का सामान आदि जब्त किया गया. और 2 लोगो को गिरफ्तार अफीम और ब्राउन शुगर बनाने वाला जगह से किये .गिरफ्तार किये गए सभी सनिका पाहन, तुलेश्वर कुमार,विरेन्द्र कुमार दांगी, रवि दागी, उमेश कुमार दांगी उर्फ साजन कुमार पुलिस ने पाँचो को गिरफ्तार कर ली है.




