रांची के पूर्व पार्षद के दाह संस्कार में शामिल हुए अर्जुन मुंडा

0
arjun munda

रांची: धुर्वा में 7 जुलाई को पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह पर जानलेवा हमला हुआ था। कल वेद प्रकाश सिंह का दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। दिवंगत वेद प्रकाश सिंह का अंतिम संस्कार की क्रियाकर्म आज धुर्वा स्थित मुक्तिधाम में किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा रविवार को रांची के पूर्व पार्षद और भाजपा के सक्रिय सदस्य वेद प्रकाश सिंह के दाह संस्कार में शामिल हुए। अर्जुन मुंडा ने कहा वेद प्रकाश की अपराधियों द्वारा की गई ह*त्या से उनके परिजन खौफजदा हैं। अभी तक अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस प्रशासन अविलंब अपराधियों की गिरफ्तारी करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here