मुख्यमंत्री के आदेश के बाद आदिवासी छात्र का BIT सिंदरी में हुआ नामांकन

0
Hemant Soren

रांची:मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के आदेश के बाद पश्चिमी सिंहभूम के आदिवासी छात्र संजीव कुमार कर्मा का नामांकन बीआइटी सिंदरी में हो गया। संजीव का नामांकन कराने का आदेश मुख्यमंत्री ने उपायुक्त धनबाद को दिया था। मुख्यमंत्री को सूचित करते हुए उपायुक्त धनबाद ने बताया कि छात्र संजीव कुमार कर्मा का नामांकन बीआईटी सिंदरी में कर दिया गया है।

यह है मामला
मुख्यमंत्री को बताया गया कि पश्चिमी सिंहभूम निवासी आदिवासी छात्र संजीव कुमार कर्मा का नामांकन महज नौ हजार रुपये के अभाव में नहीं हो पाया है।काउंसिलिंग में उसे बीआइटी सिंदरी में आइटी ब्रांच आवंटित हुआ था। लेकिन नामांकन के लिए उसके पास पैसे नहीं थे। वह कई दिनों से संस्थान का चक्कर लगा रहा है। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपायुक्त धनबाद को अविलंब एडमिशन में सहायता पहुँचाते हुए सूचित करने का आदेश दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here