घुसपैठ मुद्दे पर ECI से मरांडी की मुलाकात पर विधानसभा स्पीकर ”…क्या 4 साल से पहले बदलाव नहीं आया?”

0
Marandi

रांची: झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी द्वारा चुनाव आयोग को घुसपैठ मुद्दे पर निवेदन सौंपने पर झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने कहा, “जिम्मेदार कौन है? झारखण्ड सरकार तो जिम्मेदार नहीं। सीमा सुरक्षा का दायित्व केंद्र सरकार का है… क्या इन्हीं 4 सालों में इस राज्य में जनसांख्यिकी में बदलाव आया है? क्या इससे पहले बदलाव नहीं आया?…”चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा था कि, “झारखंड में कुछ विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जो मुस्लिम बहुल हैं, वहां मतदाता की सूची में बढ़ोतरी हुई है। फर्जी तरीके से मतदाताओं के नाम बढ़ाए गए हैं, यदि जनसांख्यिकी में बदलाव होता है तो इससे लोकतंत्र को भी खतरा होगा, हमें इस खतरे का एहसास होना चाहिए।चुनाव आयोग से इस मामले की जांच करने का अनुरोध करते हुए हमने चुनाव आयोग को अपना निवेदन दिया है, उन्होंने हमारी शिकायत कर हमें आश्वस्त किया है कि वे इस मामले को देखेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here