रांची: झारखंड विधानसभा मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक हुई।विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ की अध्यक्षता में झारखण्ड विधानसभा स्थित स्पीकर कक्ष में विधायक दल के नेताओं के साथ आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। बता दें कि झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 26 जुलाई से शुरु हो रहा है। इसे लेकर बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो की अध्यक्षता में आज उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक के बाद विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ ने पत्रकारों से बातचीत में कहा की सत्र के दौरान विधि व्यवस्था बनी रहे इस पर जोर दिया गया।




