Ranchi: 09 से 12 के छात्रों की शिक्षा में बेहतर परिणाम के लिए मुख्यमंत्री Hemant Soren ने 1500 स्नातकोत्तर प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। PGT के 07 विषयों हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र वाणिज्य, गणित व इतिहास विषय के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया।शिक्षक नियुक्ति का यह सिलसिला जारी रहेगा। मुख्यमंत्री Hemant Soren के नेतृत्व में इसी वित्तीय वर्ष में 589 पीजीटी शिक्षक, 140 प्रयोगशाला सहायक, 26 हजार सहायक आचार्य की नियुक्ति प्रक्रियाधीन है।




