रांची : सीएम हेमंत सोरेन को जैसे ही बीएड छात्रों की छात्रवृत्ति को लेकर समस्या के बारे में पता चला उन्होंने बिना किसी देरी के आदेश जारी कर दिया है। आज सीएम हेमंत सोरेन ने बीएड छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति को लेकर निर्देश जारी किया है “श्री दीपक बिरुआ जी – कृप्या संज्ञान लें एवं ऐसे सभी मामलों का शीघ्र निबटारा करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दें।”दरअसल ये तब हुआ जब एक छात्र ने सीएम से मदद की गुहार लगाई”संजय कुमार महतो जो कि सरायकेला के रहने वाले हैं उन्होंने एक्स पर सीएम से गुहार लगाई “माननीय सर @HemantSorenJMM @AjayNathJha_ @deepakbiruajmm मैं सरायकेला जिला से हूँ मेरा बीएड सत्र 2019-21का था। दोनो साल final apv. भी किया गया परंतु राशि का भुगतान अभी तक नहीं किया गया जबकि रांची जिले के छात्र उसी कालेज के थे उन्हें दोनों सत्र 20,000रुपया करके भुगतान किया गया है”




