सीएम हेमंत सोरेन से मिले निर्देश के बाद रांची जोनल आईजी अखिलेश झा और रेंज के डीआईजी देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए रोड पर निकले। आईजी और डीआईजी मेन रोड, रांची-हजारीबाग रोड,और कई चौक-चौराहों पर तैनात पीसीआर और पेट्रोलिंग में लगी गाड़ी में पदाधिकारी को समय-समय पर वाहनों की जांच करने, किसी व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत करवाई करने,इसके साथ ही हर दिन रात्रि के समय खुद से बैरिकेटिंग कर गाड़ियों की जांच अभियान चलाने का भी आदेश दिया है.इसके अलावा आईजी और डीआईजी ने खुद आधी रात को कार और बाइक चालकों की चेकिंग भी की.और रात को घूमने की जगह घर में रहने का भी निर्देश दिया। आप को बता दे की सीएम हेमंत सोरेन ने मंगलवार को राज्य की विधि व्यवस्था को लेकर डीजीपी सहित और अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने कई निर्देश दिए थे। और कहा था की रात के समय भी चेकिंग अभियान चलाया जाये क्यों इधर कुछ दिनों से राजधानी में काफी अपराधी दिनदहाड़े घूम रहे है। आप को बता दे की रात में चेकिंग के दौरान आईजी डीआईजी के साथ कोतवाली, सिटी और हटिया डीएसपी, हेडक्वार्टर 1 डीएसपी भी उपस्थित रहे।




