उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिन पहले हाथरस में एक धार्मिक आयोजन में भगदड़ मचने से 121 लोगों की मौत हो गई.और कई लोग घायल भी हो गए है। आज 5 जुलाई को कांग्रेस नेता राहुल गांधी हादसे के पीड़ित परिजनों से मिलने हाथरस पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और कहा कि इस मुश्किल वक्त में हम आपके साथ खड़े हैं.मृतकों के परिजनों से मुलाकात के दौरान राहुल गांधी भी भावुक हो गए, और राहुल गाँधी बोले हम आप लोग के साथ है टेंशन लेने की कोई बात नही है। हम आपके साथ हैं. राहुल ने पार्टी की तरफ से मदद का भरोसा दिलाया.आप को बता दे की मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. यह धार्मिक आयोजन ‘भोले बाबा’ उर्फ नारायण साकार हरि की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था.घायलों और मौत हुए परिवारों के साथ राहुल गाँधी भी निचे जमीन में ही बैठ गए हैं और बातचीत की. इस दौरान कई परिवार राहुल गाँधी को देख रोने भी लग गया.




