JSSC लैब असिस्टेंट के अभ्यर्थियों ने अम्बा प्रसाद से की मुलाकात, पेंडिंग रिजल्ट को लेकर अम्बा प्रसाद ने सीएम से किया अनुरोध

0
Amba prasad

हजारीबाग: जेएसएससी लैब असिस्टेंट के अभ्यर्थियों ने आज बडकागांव विधायक अम्बा प्रसाद से हजारीबाग स्थित आवास में मुलाकात की। प्रयोगशाला सहायक की परीक्षा के कुल 690 सीटों के विरुद्ध 802 अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र सत्यापन हुआ जबकि झारखंड सरकार द्वारा 550 अभ्यर्थियों को ही नियुक्ति पत्र दिया गया जबकि शेष 84 अभ्यर्थियों की नियुक्ति 6 माह से लंबित है।अम्बा प्रसाद ने कहा मुख्यमंत्री से सादर अनुरोध है कि शेष बचे 84 अभ्यर्थियों की नियुक्ति पर क्रिया को पूर्ण करते हुए लैब असिस्टेंट के पेंडिंग रिजल्ट को प्राथमिकता प्रदान करते हुए परीक्षाफल प्रकाशित करने की कृपा करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here