रांची : आज मुख्यमंत्री Champai Soren ने झारखंड मंत्रालय में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की योजनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।इस दौरान, छात्रों के उच्चतर शिक्षा में सहयोग हेतु मुख्यमंत्री द्वारा गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का शुभारंभ किया गया।आज झामुमो की राज्य सरकार ने एक और वादा पूरा किया। गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए आसानी से 15 लाख तक ऋण उपलब्ध होगा।सीएम चम्पई सोरेन ने कहा हमारा मानना है कि शिक्षा से समाज में बदलाव आयेगा। इसलिए हमारी सरकार ने हर जिले में अत्याधुनिक सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खोला, छात्रवृत्ति में वृद्धि की गई, बेटियों को सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से जोड़ा गया, तकनीकी शिक्षा हेतु मानकी मुंडा छात्रवृत्ति शुरू की गई तथा गरीब परिवारों से ताल्लुक रखने वाले छात्रों को मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति देकर विदेशों में उच्च शिक्षा के लिए भेजा गया।आप सभी के सहयोग से, शिक्षा के जरिये झारखंड की अगली पीढ़ी के जीवन स्तर में बदलाव लाने की यह मुहिम जारी रहेगी।




