वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की समीक्षा में CM के निर्देश
▪वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा हर वर्ष लाखों की संख्या में वृक्षारोपण किया जाता है, लेकिन लक्ष्य के मुताबिक वनों में विस्तार में बढ़ोतरी नही हो पा रही है।
▪ मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिया कि वे अपने स्तर से वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के द्वारा किए गए वृक्षारोपण की स्थिति की जांच करें। इन्हे हर हाल में संरक्षित किया जाना चाहिए। वृक्षों का सही रख-रखाव और पानी का पटावन वृक्षारोपण योजना को सफल बनाएगी।
▪ वृक्षारोपण सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना पर राज्य सरकार काफी खर्च भी करती है। वृक्षारोपण पर्यावरण संतुलन के लिए भी काफी अहम कड़ी है। अतएव लक्ष्य के अनुरूप वृक्षारोपण के लक्ष्य को प्राप्त करें।




