धनबाद में कांग्रेस नेता कालीचरण यादव पर जानलेवा हमला

0
DHANBAD

लोकसभा चुनाव के मतगणना के बीच धनबाद के भौरा में कांग्रेस नेता कालीचरण यादव पर किसी ने हमला कर किया. घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में धनबाद के जलान अस्पताल में भर्ती कराया गया है.कालीचरण यादव आज (4JUN) की सुबह बजरंगबली मंदिर पूजा करने जा रहे थे.इसी बीच मंदिर पहुंच कर स्कार्पियो से उतरते ही अपराधियों ने मौके पर हमला कर दिया.मिली जानकारी के मुताबिक चार राउंड गोली चलाई गई है.गोलीबारी के बाद अपराधी वहां से भाग निकले है.कालीचरण यादव की स्थिति अभी गंभीर बतायी जा रही है.पुलिस अपराधियों की खोज बिन में लगी है .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here