राजधानी रांची के हरमू स्थित बीजेपी कार्यालय में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग। आज लोकसभा चुनाव की मतगणना हो रही है.जिसको लेकर बीजेपी कार्यालय में काफी संख्या में नेताओं की भीड़ लगी थी. लोग बैठकर नतीजे आने का इंतज़ार कर रहे थे . इसी दौरान शॉर्ट सर्किट हो गया और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हड़कंप मच गया। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, लक्ष्मीकांत बाजपेयी, अमर बाउरी अन्य मौजूद थे। सभी लोग सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाहर निकल आए. हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है.किसी भी प्रकार की हानि नही होने की खबर आई है.




