ओडिशा के खुर्दा जिले में एक भाजपा विधायक प्रशांत जगदेव को ईवीएम में तोड़फोड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।आप को बता दे की ओडिशा में लोकसभा के साथ साथ विधानसभा का भी चुनाव हो रहा है। शनिवार को बेगुनिया विधानसभा क्षेत्र के बोलागाड ब्लॉक के कौंरीपटना में बूथ संख्या 114 पर मशीन में खराबी के कारण विधायक प्रशांत जगदेव को अपनी पत्नी के साथ वोट डालने के लिए काफी देर तक लाइन में इंतजार करना पड़ा। इस दौरान विधायक प्रशांत और वहां मौजूद अधिकारियों के बीच बहस हो गई और गुस्से में उन्होंने मेज पर रखे ईवीएम को धक्का मार दिया, जिससे वह गिरकर टूट गया। इस मामले में एसपी अविनाश कुमार ने बताया है कि विधायक को अधिकारियों की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया की विधायक ने बूथ पर गड़बड़ी की। मतदान की प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की औऱ मतदान कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया है.गिरफ्तारी के बाद भाजपा नेता को अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वह फिलहाल खुर्दा जेल में बंद हैं। आप को बतया दे की भाजपा विधायक प्रशांत जगदेव इस बार खुर्दा से चुनाव लड़ रहे हैं बीजेपी खुर्दा विधानसभा सीट के प्रत्याशी हैं।




