चतरा के कुंदा थाना क्षेत्र के हिंदियाकला गांव में उग्रवादियों ने पुलिस की मुखबिरी के आरोप में पिता बीफा उरांव और उसके पुत्र पंकज बिरहोर की गो*ली मारकर ह*त्या कर दी.घटना कल शनिवार रात करीब 11:00 बजे की बताया जा रहा है. हथियारबंद उग्रवादियों का दस्ता घटना की रात गांव पहुंचा और हवाई फायरिंग करने लगा. भयभीत लोग घरों में दुबक गए. इसके बाद उग्रवादी बीफा उरांव के घर में घुस गये और पिता-पुत्र की जमकर पिटाई की जिससे दोनों की मौ*त हो गई.उग्रवादियों के जाने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नितेश कुमार प्रसाद दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। पिता-पुत्र के श*वों को पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया. मालूम हो कि 10 मई 2024 को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हिंदियाकला गांव के गणेश गंझु और जितेंद्र गंझु के घर छापामारी कर एक-एक भराठी बंदूक, दो गोली, 9 एमएम पिस्टल के गोली, गन पॉउडर, समेत अन्य समान बरामद किया था. उग्रवादियों का कहना था कि बीफा और पंकज ने ही पुलिस को सूचना दी थी कि गणेश और जितेंद्र के घर हथियार रखे हैं. और इसी को लेकर उग्रवादियों ने पिता-पुत्र को मा*र डाला।




