स्लोवाकिया के PM रॉबर्ट फिको पर हुई फायरिंग, घंटों ऑपरेशन के बाद बची जान,PM मोदी ने की हमले की निंदा

0
PM modi

बुधवार को यूरोपीय देश स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको (56) पर 71 साल के व्यक्ति ने गोलीबारी कर दी। हमलावर ने उन्हें 5 गोलियां मारीं, एक गोली फिको के पेट में लगी। अस्पताल में साढ़े तीन घंटे ऑपरेशन के बाद PM की जिंदगी खतरे से बाहर है। इंटीरियर मिनिस्टर मातुस सुताज एस्टोक द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक हमलावर एक लेखक है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको पर गोलीबारी की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने हमले की निंदा की और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री के शीघ्र स्वस्थ-लाभ की कामना की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here