झारखंड के मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम टेंडर कमीशन घोटाला में कल यानि मंगलवार को ED ने करीब नौ घंटे तक पूछताछ की. ED ने आलमगीर आलम को फिर बुधवार को यानि आज ED ऑफिस आने को कहा है. कागजी औपचारिकता पूरी करने के बाद इडी के अधिकारियों ने उनसे उनके आप्त सचिव संजीव लाल और निजी सहायक जहांगीर के बारे में पूछताछ की थी.पूछताछ के दौरान मंत्री आलमगीर आलम ने ED ने कहा कि उन्हें निजी सहायक जहांगीर के पास करोड़ों रुपये होने की कोई जानकारी नहीं थी. जहांगीर गलत कार्यों में मिला था, इसकी भी जानकारी नहीं थी. इसके अलावा विभाग में हो रही कमीशनखोरी के बारे में भी उन्हें कुछ नहीं पता.




