PM मोदी :आज झारखण्ड दौरे पर PM मोदी , चाईबासा में जनसभा के बाद रांची में 3 घंटे का रोड शो

0
PM MODI

जैसा की सभी को पता है पीएम नरेंद्र मोदी दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आ रहे हैं.जिसको लेकर पुरे झारखण्ड में तैयारी चल रही है. लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान पीएम मोदी का यह पहला दौरा झारखण्ड में है.आज वो चाईबासा पहुंचेंगे और चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. बीजेपी उम्मीदवार गीता कोड़ा के लिए वो वोट करने की अपील करेंगे.इसके अलावा 15 नए मतदाताओं से भी मुलाकात करेंगे.बीजेपी नेताओं को उम्मीद है कि इस जनसभा में लाखों की भीड़ प्रधानमत्री को मिलने और सुनने के लिए उमड़ेगी. चाईबासा में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी डायरेक्ट रांची पहुंचेंगे. यहां वह रांची एयरपोर्ट से राजभवन तक करीब तीन से चार घंटे का रोड शो करेंगे.भारत माता चौक से लेकर रातू रोड न्यू मार्केट चौक तक रोड शो का आयोजन किया जाएगा.बीजेपी के कार्यकर्ता ने प्रशासन से शाम पांच बजे से रात नौ बजे तक मोदी का रोड शो का समय मांगा है.रांची एयरपोर्ट से लेकर हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक और बीजेपी ऑफिस होते हुए रातू रोड और न्यू मार्केट चौक तक पार्टी के नेता, कार्यकर्ता, विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारी और आम लोग मोदी जी का उनके स्वागत में तैयार रहेंगे.यह आयोजन बीजेपी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में रोड शो और स्वागत समारोह किया जायेगा.रांची एयरपोर्ट से राजभवन तक रोड के दोनों तरफ सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेडिंग की गई है.और बीजेपी के कई मंच तैयार किये गई है. शाम 5 बजे के बाद के वक्त हरमू बाईपास सड़क पर गाड़ियों का आवागमन कम हो जायेगा .बीजेपी उम्मीदवार संजय सेठ ने PM के लिए विशेष तैयारी भी कर रखी है.PM मोदी रोड शो करने के बाद रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगे.राजभवन में बीजेपी के सभी नेताओं के साथ बैठेंगे. इसके बाद 4 मई को वो पलामू और लोहारदगा लोकसभा सीट के लिए भी जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here