रांची: आज मीडिया को दिए अपने एक इंटरव्यू में झामुमो नेता और गांडेय विधानसभा उपचुनाव की पार्टी उम्मीदवार कल्पना सोरेन ने भाजपा के इस आरोप पर कि ”वह राज्य सरकार चला रही हैं”, कहा कि”मुझे लगता है कि भाजपा ने झूठ फैलाने का ठेका ले लिया है। यह ‘जुमलेबाज’ सरकार सिर्फ झूठ बोलना जानती है।जब वे 2014 में चुनाव जीते, तो उन्होंने इतने बड़े-बड़े वादे किए लेकिन वे सब भूल गए और झारखंड के बारे में सोचने की जहमत नहीं उठाई।जो लोग इतने झूठ और जुमले बोलते हैं, लोगों को उन पर विश्वास नहीं करना चाहिए।”हेमंत सोरेन कि गिरफ्तारी पर बात करते हुए उन्होंने कहा “हेमंत सोरेन के इस मामले में कोई सबूत नहीं है, कोई तथ्य नहीं है, यह पूरी तरह से साजिश का हिस्सा है।मैं कहूंगा कि आज जिस तरह से सभी संवैधानिक संस्थाएं चल रही हैं…वे केवल उन राज्यों में ही कार्रवाई क्यों करते हैं जहां भाजपा शासित नहीं हैं? और अगर वे बीजेपी शासित राज्यों में कोई कार्रवाई करते हैं तो उसे जल्द ही रोक दिया जाता है.” अपने इंटरव्यू के दौरान उन्होंने ये भी कहा कि ”मैं उनसे (हेमंत सोरेन से जेल में) सप्ताह में एक बार मिलती हूं, लेकिन वह एक मुलाकात मनोबल बढ़ाने और ताकत देने के लिए काफी है।यह (चुनाव) एक लड़ाई है, एक प्रतियोगिता है, जिसमें हमें झारखंड को विकास की राह पर आगे ले जाना है।”




