राजस्थान: राजस्थान के झालावाड़ जिले के अकलेरा इलाके में NH-52 पर भीषण सड़क दुर्घ*टना में 9 लोगों की दर्दनाक मौ*त हो गई है। जानकारी के मुताबिक एक मारुति वैन और ट्रॉले की जबरदस्त टक्कर हो गई जिससे मौके पर ही 9 लोगों ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग शनिवार को अपने रिश्तेदार के शादी समारोह में मध्य प्रदेश गए थे। हादसे में मृ*त लोग मध्य प्रदेश से किसी शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे। हादसे में शिकार लोग राजस्थान के डुंगरगांव, बागरी समाज के बताए जा रहे हैं।सभी मृ*तकों के शव को अकलेरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। घटनास्थल पर अकलेरा पुलिस पहुंच गई है और जांच की जा रही है।



