सीआरपीएफ जवान की दर्दनाक सड़क हादसे में मौ*त,मौजूद जवानों के आंख में आंसू

0

लातेहार जिला में आंतरिक सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ जवान की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत. बताया जा रहा है लंबे समय बाद रामभुवन को घर जाने की छुट्टी मिली थी. वे खुशी खुशी मुख्यालय के बाहर ऑटो में बैठकर रेलवे स्टेशन जा रहे थे. ऑटो कुछ दूर ही आगे बढ़ा था की सामने से आ रही ट्रैक्टर से टक्कर हो गयी.टक्कर इतना भयानक था की जवान की मौके पर ही मौत हो गई .घटना की जानकारी मिलते ही लातेहार सदर थानेदार प्रमोद कुमार सिंह अपने टीम के साथ घटनास्थल पहुंच और कार्रवाई आरंभ कर दी .सीआरपीएफ जवान मृ*तक रामभुवन यादव,उत्तर प्रदेश के मऊ के रहनेवाले थे .यह घटना को देख कर वहां मौजूद जवानों के आंख से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here